Blogging:-
Blogging क्या होती है और इसे कैसे किया जाता है। ब्लॉगिंग एक ऐसा प्लेटफार्म है जहां पर आप अपनी खुद की वेबसाइट क्रिएट कर सकते हैं और वहां पर अपने पोस्ट को लिख सकते हैं। और ब्लॉगिंग से अच्छा खासा पैसा कमा सकते हैं। ब्लॉग एक ऐसा स्थान है जहां पर आप अपनी इच्छा अनुसार अपने ज्ञान को यहां पर सभी के मध्य रख सकते हैं। वैसे तो ब्लॉगिंग करना बहुत आसान है क्योंकि इसमें आपको थोड़ी बहुत इंटरनेट पर जानकारी होना आवश्यक है।
Blogger:-
ब्लॉगर एक ऐसी वेबसाइट है जहां से आप जाकर अपनी खुद की वेबसाइट को blogspot.com domain पर create कर सकते हैं। यहां से आपको थीम लगाने आर्टिकल लिखने और बहुत सारे परिवर्तन करने के लिए आप सभी को अवसर मिल जाते हैं। आप यहां पर अपनी इच्छा अनुसार अपने आर्टिकल को लिख सकते हैं। ब्लॉगर सभी को फ्री होस्टिंग देता है।
Blog:-
Blog पर आपको पोस्ट लिखने का अवसर मिलता है जहां पर आप पोस्ट को लिखते हैं। वह पोस्ट चाहे टेक्निकल मेडिकल एजुकेशन और किसी भी क्षेत्र का भी पोस्ट लिख सकते हैं। जब आप ब्लॉग पर अकाउंट क्रिएट कर लेते हैं तो आप साधारण तरीके से अगर पोस्ट लिख सकते हैं।
Theme upload:-
यदि आप वेबसाइट को क्रिएट कर लिए हैं तो आपको अपनी वेबसाइट में थीम लगाना अति आवश्यक होगा आप गूगल से जाकर अपने ब्लॉगर के लिए नए-नए थीम डाउनलोड कर लगा सकते हैं और आप यूट्यूब का सहारा लेकर theme को अपलोड कर सकते हैं। जैसे शादी में दुल्हन का सजाना वैसे ही वेबसाइट में थीम लगाना आवश्यक होता है। थीम ही आपके वेबसाइट की रौनक और प्रोफेशनल लगता है।
Page post:-
यदि आपने वेबसाइट को खरीद कर लिया है तो आपको अपने बारे मैं और अपनी वेबसाइट के और उसके पॉलिसी प्राइवेसी के बारे में भी बताएं और अपने contact को लिखें। About me, privacy policy, disclaimer and contact us लिखना होता है। गूगल पर जाकर privacy policy को जनरेट कर सकते हैं इसके साथ ही डिस्क्लेमर को भी जनरेट किया जा सकता है।
Google search console:-
यह सब लिखने के बाद अपनी वेबसाइट को गूगल सर्च में index कराना होता है। जिससे कि अब की वेबसाइट पर देश दुनिया की सभी लोग आपके वेबसाइट को देख सकें गूगल सर्च कंसोल में यदि आप index कराते हैं तो यह किसी भी देश में और किसी भी देश के लोग देख सकते हैं और आपके द्वारा बताए गए जानकारी को ले सकते है।
Tags
Blogging tips
